बिना जिम पेट कम करने के रामबाण उपाय


बिना जिम पेट कम करने के रामबाण उपाय

नमस्कार मैं हूं सुरत मेहर जैसा कि आप जानते हैं कि खान पान के बिगड़ जाने से और विलासिता पूर्ण जीवन जीने से मोटापा लगभग हर आदमी का बढ़ जाता है। मोटा पेट दिखने में तो बुरा लगता ही है इसके अलावा इसके साथ कई तरह के रोग भी शरीर में पैदा हो जाते हैं। आज मैं आपको बताऊंगा मोटापे को दो सप्ताह में कैसे खत्म करें।


how to lose weight without gym, weight loss tips in hindi
wait loss tips



नारीयल पानी से करें उपाय


फलों से अधिक इलेक्ट्रोलाइट्स नारीयल पानी में पाया जाता है और इसमें शुगर भी अधिक नहीं होता है और न ही कोई कृत्रिम फ्लेवर इसमें होता है। अगर कैलोरी की बात की जाए तो नारीयल पानी में कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती है। इससे मोटापा नहीं बढ़ता है। अगर आप दो सप्ताह नारीयल पानी का सेवन करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा।

इस तरह चलें


पेट कम करने के लिए सुबह के समय तेज कदमों से चलना बहुत जरूरी है। लेकिन अधिकतर लोग सही तरीके से नहीं चलते हैं। सही तरीके से चलने के लिए आप चालीस मिनट में चार किलोमीटर चलें। इस तरह चलें जैसे आपकी कोई बस छूट रही हो। इससे पेट जल्दी कम होने लगेगा।
किस तरह का भोजन करें

भोजन में जो आटे की रोटी आप खा रहे हैं उसे बंद कर दें और उसकी जगह दस किलो चना व दो किलो जौ मिलाकर आटा पिसवाएं और इसकी चपाती बनवाकर खाएं। इससे शरीर में कैलोरी जमा नहीं होगी।

सौंफ से कैसे करें उपाय


इसके लिए आप आधा चम्मच सौंफ को एक गिलास उबलते हुए पानी में डाल दीजिये और दस मिनट तक इसे ढक कर रख दीजिये। दस मिनट बाद जब पानी ठंडा हो जाए तब यह सौंफ का सारा रस सोख लेगा। इसे सुबह खाली पेट नियमित रूप से पिएं। यह बहुत ही फायदेमंद होता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

लौकी के फायदे ये जानकर आप इसे जीवन का हिस्सा बना लेंगे

फेसबुक पर डाल रखा है मोबाइल नंबर तो आज ही कर दें डिलीट