99 % लोग अमरुद को सही तरीके से नहीं खाते है
99 % लोग अमरुद को सही तरीके से नहीं खाते है नमस्कार मैं हूं सुरत मेहर। जैसा कि आप जानते हैं कि अमरूद को फल के रूप में खाया जाता है। अमरूद की सब्जी और चटनी भी बनाई जाती है। इसके अलावा अमरूद को अगर खाना खाने के बाद नियमित रूप से खाया जाए तो कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। अमरूद पूरी दुनिया में भारत में ही सबसे अधिक पैदा होता है। इसके अलावा अमरूद शरीर में होने वाले कई रोगों को समाप्त करने की क्षमता रखता है। लेकिन इसे हमेशा पूरा ही खाना चाहिए। आज मैं आपको बताउंगा कि अमरूद कौन कौन से रोगों में लाभदायक है और इसे आधा क्यों नहीं खाना चाहिए। मुंह के छालों को समाप्त कर देता है अगर आप मुंह के छालों से परेशान रहते हैं तो आप अमरूद के पत्तों से इलाज कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको अमरूद के ताजा पत्तों को एक दो दिन मुंह में रखकर चबाना होता है। इससे मुंह के छाले समाप्त हो जाते हैं। मलेरिया में लाभदायक अगर आप को मलेरिया हो गया है और बुखार तेज है तो आप इसका उपाय अमरूद से कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक पका हुआ अमरूद बुखार होने पर खाना है। इससे मलेरिया का बुखार जड से ही स...